फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sudhir Sharma said - Minister has done no less than MLA Rajendra Rana

Hamirpur News: सुधीर शर्मा बोले- मंत्री ने कम नहीं विधायक राजेंद्र राणा

Mon, 15 Jan 2024 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस सरकार में हाशिए पर चल रहे कांग्रेस के दोनों कार्यकारी अध्यक्षों की सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सोमवार को खूब जुगलबंदी देखने को मिली। 

विज्ञापन
Sudhir Sharma said - Minister has done no less than MLA Rajendra Rana
धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनावों से पहले हिमाचल में सियासी रंग जमने लगा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में हाशिए पर चल रहे कांग्रेस के दोनों कार्यकारी अध्यक्षों की सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सोमवार को खूब जुगलबंदी देखने को मिली। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा सोमवार को एक मंच पर नजर आए। दोनों का एक मंच पर आना चुनावी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। सर्व कल्याणकारी संस्था और स्थानीय पूर्व सैनिक लीग की तरफ से पूर्व सैनिकों के सम्मान में सोमवार को इसका आयोजन किया। संस्था के संस्थापक विधायक राजेंद्र राणा है जबकि उनके बेटे अभिषेक राणा संस्था के अध्यक्ष हैं। सुधीर शर्मा ने राजेंद्र राणा की तारीफ में मंच से खूब कसीदे पढ़े। सुधीर ने कहा कि बहुत कम ऐसे चुनाव क्षेत्र होते हैं जहां राणा की तरह उम्मीदवार होते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

स्थिति कैसी भी रही हो राणा दिन रात केवल सुजानपुर के विकास को लेकर बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विधायक किसी मंत्री से कम नहीं हैं। ऐसे-ऐसे काम करने में विधायक राणा माहिर हैं जिसे कोई बड़ी कुर्सी पर बैठा भी नहीं कर सकता है। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर महाभारत की चर्चा छेड़ कर विधायक राजेंद्र राणा ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी थी। उनकी पोस्ट पर सुधीर शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रही। अब सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने सियासी संदेश दिया है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस हाईकमान ने सीएम, डिप्टी सीएम समेत दोनों नेताओं को चुनावी चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया था। इस मंथन के बाद यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है जिसमें दोनों एक मंच पर नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed