{"_id":"5da96e898ebc3e93b532d635","slug":"sudhir-sharma-and-gs-bali-today-return-from-usa-reached-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर शर्मा सिंगापुर और बाली अमेरिका से पहुंचेंगे कांगड़ा, सियासी हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर शर्मा सिंगापुर और बाली अमेरिका से पहुंचेंगे कांगड़ा, सियासी हलचल तेज
Fri, 18 Oct 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सिंगापुर और जीएस बाली अमेरिका से शुक्रवार को चुनावी अखाड़े में लौट आएंगे। धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के नामांकन के बाद दोनों ही नेता एक भी बार प्रचार में नहीं आए हैं। दोनों की वापसी की भनक लगते ही यहां सियासी हलचल तेज हो गई है। खराब सेहत का हवाला देकर सुधीर शर्मा पिछले 25 दिन से बाहर हैं।
विज्ञापन
वे कहां थे इसकी किसी को जानकारी नहीं लेकिन सुधीर शर्मा ने खुद कहा था कि वह सिंगापुर से इलाज करवाकर 18 अक्तूबर को धर्मशाला लौटेंगे। वीरवार को सुधीर शर्मा ने कहा कि काफी समय से उनकी सेहत ठीक नहीं है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सिंगापुर जाकर इलाज करवाना पड़ा।
विज्ञापन
धर्मशाला की जनता की दुआओं की बदौलत उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। धर्मशाला की जनता की सुधीर शर्मा पर खासी नजर है कि मतदाताओं पर उनका किस तरह का प्रभाव रहता है। उधर, लंबे समय से बीमार बाली भी अमेरिका में इलाज करवा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने दिवाली तक डॉक्टरों से छुट्टी ली है।
विज्ञापन
वीरवार को अमेरिका के एयरपोर्ट से अमर उजाला से बातचीत के दौरान बाली ने कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह शुक्रवार शाम को या शनिवार सुबह कांगड़ा पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से बड़ी मुश्किल से छुट्टी ली है ताकि वह उपचुनाव में अपना योगदान दे पाएं। अब यह दिलचस्प होगा कि कांगड़ा में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की मौजूदगी राजनीतिक करवट को किस ओर बदलती है।