फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success story: Dr. Raghav Gupta of Himachal stood third in the country in AIIMS Super Specialist Examination.

उपलब्धि: एम्स सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा में हिमाचल के डॉ. राघव गुप्ता ने देशभर में तीसरे स्थान पर

Thu, 23 Nov 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 07:05 PM IST
सार

डॉ. राघव गुप्ता ने एम्स सुपर स्पेशलिस्ट (डीएम) परीक्षा में देशभर में तीसरे स्थान प्राप्त कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
Success story: Dr. Raghav Gupta of Himachal stood third in the country in AIIMS Super Specialist Examination.
डॉ. राघव गुप्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. राघव गुप्ता ने एम्स सुपर स्पेशलिस्ट (डीएम) परीक्षा में देशभर में तीसरे स्थान प्राप्त कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। पांवटा साहिब के होनहार युवा डॉक्टर का एम्स दिल्ली में प्रवेश मिलना लगभग तय है। इस उपलब्धि से पांवटा साहिब क्षेत्रवासियों, परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों में खुशी की लहर है। पांवटा साहिब के वार्ड-12 एकता कॉलोनी निवासी डॉ. राघव के पिता राम गोपाल गुप्ता लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत हैं। माता सुमन गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में बतौर प्रवक्ता हैं। राघव ने 2014 में एआईएमटी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 2020 में भी एम्स (पीजी) की परीक्षा में देशभर में 11वां स्थान प्राप्त किया। इस समय डॉ. राघव गुप्ता पीजीआई चंडीगढ़ में एमडी मेडिसिन कर रहे हैं। यह इस वर्ष दिसंबर में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed