{"_id":"649d7503664baa90fb06940b","slug":"success-story-badsala-s-daughter-harshita-will-become-flying-officer-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story: बड़साला की बेटी हर्षिता ने भरी उड़ान, बनेंगी फ्लाइंग अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Success Story: बड़साला की बेटी हर्षिता ने भरी उड़ान, बनेंगी फ्लाइंग अफसर
Thu, 29 Jun 2023 05:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:43 PM IST
सार
प्रदेश के ऊना जिले के बड़साला गांव की 23 वर्षीय हर्षिता ने वायु सेना की सामान्य प्रवेश परीक्षा में देश में 9वां स्थान प्राप्त किया। अब हर्षिता फ्लाइंग अफसर बनेंगी।
विज्ञापन
हर्षिता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बड़साला गांव की 23 वर्षीय हर्षिता ने वायु सेना की सामान्य प्रवेश परीक्षा में देश में 9वां स्थान प्राप्त किया। अब हर्षिता फ्लाइंग अफसर बनेंगी। हर्षिता 3 जुलाई से हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। हर्षिता को डीआरडीओ से रिसर्च की ऑफर है, लेकिन वह फ्लाइंग अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। ऊना के छोटे से गांव की रहने वाली हर्षिता का जीवन संघर्ष भरा रहा है। माता-पिता सिरमौर में अति दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत थे। पांच वर्ष की आयु में माता-पिता से दूर दादा-दादी के पास ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़साला में पहली से पांचवीं तक पढ़ीं।
विज्ञापन
आगे की पढ़ाई उच्च विद्यालय सखोली, सिरमौर में की। जमा एक और जमा दो हिम अकेडमी हमीरपुर से की। इसके बाद बीटेक जेएनजीईसी सुंदरनगर से की। अब पंजाब यूनिवर्सिटी से एमटेक कर रही हैं। पिता धुसाड़ा स्कूल में अध्यापक तैनात हैं और माता रमा रानी भी अध्यापक हैं। पिता हरीश कुमार ने बताया कि उन्हें बेटी पर नाज है। जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, बड़साला पंचायत प्रधान बीना देवी, सेवानिवृत्त उपनिदेशक रमेश भारद्वाज, सतीश शर्मा, सुरेश बांका ने हर्षिता को बधाई दी है।
विज्ञापन