{"_id":"603248d23e9e3e398d68e89a","slug":"subsidy-on-ginger-seeds-in-himachal-pradesh-minister-virender-kanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को अदरक के बीज पर दी जा रही सब्सिडी: वीरेंद्र कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को अदरक के बीज पर दी जा रही सब्सिडी: वीरेंद्र कंवर
Sun, 21 Feb 2021 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के माध्यम से सिरमौर में अदरक की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अदरक का बीज खरीदने पर किसानों को 16 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सब्सिडी दी जा रही है। नवीनतम तकनीक, उच्च गुणवत्ता के बीज तथा नई कृषि प्रजातियों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के लिए कई कार्यशालाएं तथा प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिले में प्रदेश में सर्वाधिक अदरक उत्पादन किया जाता है। सिरमौर की हिमगिरी तथा अन्य देसी प्रजातियों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। जिले में लगभग छह हजार किसान परिवार अदरक की खेती करते हैं। नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, संगड़ाह और शिलाई जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक मात्रा में अदरक का उत्पादन होता है। सिरमौर के पांवटा साहिब तथा संगड़ाह क्षेत्रों में कुल उत्पादन का 55 प्रतिशत उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
सिरमौर जिले में इस समय 16,650 मीट्रिक टन अदरक पैदा किया जा रहा है। आगामी पांच साल में जिले में अदरक के दोगुना उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस समय अदरक में सड़न का रोग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, मार्केटिंग, अदरक उत्पादकों की मुख्य समस्याएं हैं। सरकार इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास कर रही है। जिले में अदरक प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन