{"_id":"63f382a78a45e1ab170a74a3","slug":"subramaniam-swamy-said-sanskrit-is-language-of-connecting-the-country-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- संस्कृत देश को जोड़ने वाली भाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- संस्कृत देश को जोड़ने वाली भाषा
Mon, 20 Feb 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:55 PM IST
सार
सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भरमाड़ में पहुंचने पर कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हमारे घनिष्ठ मित्र हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भरमाड़ में पहुंचने पर कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हमारे घनिष्ठ मित्र हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जागृत करने के लिए पिछले पांच-छह साल से संगठन चला रहे हैं, जिसका नाम विराट हिंदुस्तान संगम है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग कट्टर हिंदू हो सकते हैं, लेकिन उनको हिंदू के इतिहास की जानकारी नहीं है। संस्कृत भाषा का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा देश को जोड़ने वाली भाषा है, लेकिन हम पश्चिमी सभ्यता से फलीभूत होकर अंग्रेजी भाषा को ज्यादा तरजीह दी रहे हैं। हिंदू धर्म व सनातन धर्म को भूल रहे हैं। युवा पीढ़ी भी राम-राम या श्रीराम बोलने की बजाय हेलो-हाय तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि विराट हिंदुस्तान संगम के माध्यम से हिंदुओं को हिंदू इतिहास से अवगत करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। सुब्रमण्यम स्वामी भरमाड़ निवासी रोहित भागवत की बहन की शादी में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन