फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SubInspector commited sucied in shimla

पुलिस लाइन भराड़ी में सब इंस्पेक्टर ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 21 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
SubInspector commited sucied in shimla
भराड़ी में देर शाम पेश आई घटना, भवन के पांचवीं मंजिल में लटका मिला शशि
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की पुलिस लाइन भराड़ी में एक सब इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान शशि कुमार (54) चायल-कोठी जिला शिमला निवासी के तौर पर हुई है। शशि पांचवीं मंजिल में लोहे के एंगल की रस्सी से लटका पड़ा मिला। देररात एसपी डॉ. मोनिका ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सब इंस्पेक्टर शशि कुमार 6 वीं बटालियन कोलर के एसडीआरएफ में तैनात थे। हाल ही में ही उन्हें राज्य आपदा प्रबंधन से अटैच किया था। इसके चलते वह शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन करने पुलिस लाइन भराड़ी पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम एसआई शशि समेत आधा दर्जन जवान बैरक में ठहरे हुए थे। उन्होंने बाकायदा मेस में जाकर खाने का ऑर्डर भी दिया था। इस बीच उनके साथ ठहरे जवान मेस में खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद लाइन के एक जवान ने बैरक में जाकर देखा तो शशि फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में ले लिया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मौके से नहीं मिला है सुसाइड नोट : एसपी
एसपी डॉ. मोनिका ने बताया की मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed