{"_id":"62f9d57fd7eca609580ea39c","slug":"sub-junior-judo-championship-shimla-ankita-and-kritika-soni-won-the-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप: अंकिता और कृतिका सोनी ने जीता स्वर्ण पदक, नौ जिलों से 250 खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप: अंकिता और कृतिका सोनी ने जीता स्वर्ण पदक, नौ जिलों से 250 खिलाड़ी ले रहे भाग
Mon, 15 Aug 2022 10:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:42 AM IST
सार
पहले दिन लड़कियों के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हमीरपुर की अंकिता ठाकुर ने स्वर्ण, शिमला की पल्लवी ने रजत, सोलन की पूनम ठाकुर और सिरमौर की कृतिका ने कांस्य पदक जीता। 44 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हमीरपुर की कृतिका सोनी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में रविवार से राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। राज्य जूडो संघ के चेयरमैन राकेश चंद्र और विशेष मुख्यातिथि रहे। योगेंद्र चौहान विशेष अतिथि थे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों से करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दिन लड़कियों के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हमीरपुर की अंकिता ठाकुर ने स्वर्ण, शिमला की पल्लवी ने रजत, सोलन की पूनम ठाकुर और सिरमौर की कृतिका ने कांस्य पदक जीता। 44 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हमीरपुर की कृतिका सोनी ने स्वर्ण पदक जीता। शिमला की अनंतर ने दूसरा, शिमला की ही अन्वी ठाकुर और सोलन की ललिता ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
57 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शिमला की इशिका चंदेल ने स्वर्ण, शिमला की नव्या ठाकुर ने रजत और जन्नत ने कांस्य पदक और 57 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रिया मोहन ने स्वर्ण, बबिता ने रजत, यश्वी और आभा ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के शिव प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीता। शिमला के शिवम ने रजत, शिमला के सक्षम और सोलन के कृष ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शिमला के सक्षम ने स्वर्ण, शिमला के यशराज ने रजत, शिमला के ही अक्षिल और आयुष पुरी ने कांस्य पदक जीता। 60 किलोग्राम से कम भारवर्ग में शिमला के प्रफुल्ल ने स्वर्ण, शिमला के टेसरिंग नमग्या ने रजत, शिमला के सौरव वर्मा और ध्रुव नेगी ने कांस्य पदक जीता।