{"_id":"66c35455098280459103ac63","slug":"students-won-applause-with-their-presentation-of-gopi-geet-shimla-news-c-19-sml1001-396531-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विद्यार्थियों ने गोपी गीत की \nप्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विद्यार्थियों ने गोपी गीत की प्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज फागली में कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से नेहरू राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में महामहोपाध्याय उपाधि से अलंकृत एवं हिमाचल गौरव पुरस्कार से विभूषित प्रो. केशव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत फागली महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गोपी गीत से की। इसके बाद अंतर महाविद्यालयीन वैदिक मंत्रोच्चारण, श्लोकोच्चारण, भाषण और संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता आयोजित की। स्पर्धाओं में डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ. रिपन शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश राही, मदन मोहन शर्मा, डॉ. लेखराम शर्मा और डॉ. विनोद शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके बाद संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन करवाया। इसमें ओम प्रकाश राही, डॉ. मनोज शैल, जगत प्रसाद शास्त्री, दिलीप वशिष्ठ और लायक राम शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा कि संस्कृत भाषा को बचाने और प्रचार-प्रसार करने के लिए संस्कृत विद्वान, संस्कृत महाविद्यालय के छात्र तथा संस्कृत प्रेमियों की अग्रणी भूमिका है। मंच संचालन डॉ. अजय भारद्वाज और डॉ. मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विभाग के उपनिदेशक कुसुम संघाईक, सहायक निदेशक सुरेश राणा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, मनजीत शर्मा, संतोष कुमार, दीपा कुमारी और फागली के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा और अन्य सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।