{"_id":"5ebaa75cab88663e0e5865e4","slug":"students-will-study-these-three-vocational-subjects-from-ninth-class-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नवीं कक्षा से इन तीन वोकेशनल विषयों को पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नवीं कक्षा से इन तीन वोकेशनल विषयों को पढ़ेंगे विद्यार्थी
Wed, 13 May 2020 10:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही हुनरमंद बनाने के लिए हिमाचल शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को मीडिया एंड इंटरटेनमेंट की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नवीं कक्षा से ही हेल्थकेयर विषय को शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी अधिसूचना प्रदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। यह दोनों विषय वोकेशनल शिक्षा में सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाते है और वर्तमान में सिर्फ जमा के विद्यार्थी ही पढ़ रहे थे। अधिसूचना जारी कर इन दोनों विषयों को नवीं कक्षा से शुरू करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को भी नवीं कक्षा से दाखिले करवाने के निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
प्रतिमाह मिलेगा एक हजार का भत्ता
सोलन जिला समन्वयक वोकेशनल शिक्षा कमनीश ठाकुर ने बताया कि वोकेशनल शिक्षा का लाभ सभी विद्यार्थियों तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्हों कहा कि वोकेशनल शिक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह एक हजार रुपये प्रधानमंत्री कौशल विकास भत्ता और निशुल्क शिक्षा सामग्री देने का भी प्रावधान है। जिला परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी अधिसूचना प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन