{"_id":"679e6b1956bfaf55c606e8a4","slug":"students-showcased-their-talent-in-skills-competition-shimla-news-c-90-1-mnd1001-146764-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कौशल प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कौशल प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डाइट प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। उपायुक्त ने कौशल प्रतियोगिता में लगे स्टाॅल का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की। डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के 53 स्कूलों में चल रहे 13 ट्रेड के 181 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला व्यावसायिक समन्वय डाॅ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक छात्रों की प्रतिभा, ताकत और अनुकरणीय योगदान को प्रदर्शित करना है। कौशल प्रतियोगिता में 13 ट्रेड के स्टाल लगाए गए। इनमें कृषि, ऑटोमोटिव, स्वास्थ्य देखभाल, आईटी, शारीरिक शिक्षा, निजी सुरक्षा, टेलीकॉम, पर्यटन एवं आतिथ्य, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (बीएसएफआई) परिधान मेड अप्स और होम फर्निशिंग, सौंदर्य एवं कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, प्लंबर, खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग रहे।
कृषि में मीनाक्षी, मोहित राणा, सिमरन, आटोमेटिव में अभिनय,समीर अंसारी, शिवांस-गौरव तथा गौरव विजेता रहे। ब्यूटी एंड वेलनेस में तनूजा, दिव्य शर्मा, भारती, बीएफएसआई में रोहिनी एंड लक्षिता, निखिल ठाकुर, हेल्थ केयर में आनया एवं अंकाक्षा, चांदनी एवं कविता तथा दीक्षा एवं भारती विजेता रहे। आईटी, आईटीईएस में प्रीती, सूर्यांश, ध्रुव, दिव्यांशु, फिजिकल एजूकेशन में अरुण, तुषार विजेता रहे। डाइट प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन तरीके से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद