फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students protest in kullu and chakka jam in anni after strict action on overloading

हिमाचल में ओवरलोड़िंग पर सख्ती से अफरा-तफरी, बसों में नहीं चढ़ाए विद्यार्थी, आनी में चक्का जाम

Tue, 25 Jun 2019 09:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
students protest in kullu and chakka jam in anni after strict action on overloading
कुल्लू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ओवरलोडिंग के नाम पर स्कूली छात्रों और लोगों को बसों से उतारे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रदेश में इसका चौतरफा विरोध हो रहा है। छात्र और अभिभावक सड़क पर उतर आए हैं। जिला प्रशासन, परिवहन निगम और विभाग के अधिकारियों को इसके लिए दोषी ठहराया जा रहा है। सरकार ने ओवरलोडिंग से निजात दिलाने को कोई व्यवस्था नहीं की है।

विज्ञापन


उल्टा लोगों को बसों से नीचे उतारा जा रहा है। जिला कुल्लू, चंबा, शिमला, हमीरपुर, ऊना और जिला सिरमौर में मंगलवार को इसका खासा विरोध देखने को मिला है। ओवरलोडिंग के नाम पर छात्रों और लोगों को बसों से उतारे जाने पर मंगलवार को जिला कुल्लू के ढालपुर मैदान से छात्रों ने डीसी कार्यालय तक रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्र सड़क पर बैठक गए इससे करीब एक घंटा जाम लगा रहा। जिला सिरमौर में भी बसों में सवारियों को नहीं बिठाया गया। आनी में छात्रों को बसे से उतार जाने के मामले में बुधवार को गुस्साए लोगों और छात्रों ने गुगरा सड़क में चक्का जाम कर दिया और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए विद्यार्थियों ने किया चक्का जाम

students protest in kullu and chakka jam in anni after strict action on overloading
आनी में चक्का जाम करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

जिला चंबा के अगाहर मार्ग पर सुराड़ा के पास सवारियां न चढ़ाई जाने पर लोग सड़क पर खड़े हो गए। विरोध के बाद लोगों के लिए दूसरी बस भेजनी पड़ी। मंगलवार को पाहनाला व दोहरानाला क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों ने ढालपुर में धरना-प्रदर्शन किया।

हमीरपुर में निजी बस ऑपरेटर लोकल सवारियों को बसों में नहीं बैठा रहे हैं। मंडी में ओवरलोडिंग पर की जा रही सख्ती से स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

ओवरलोडिंग पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध है। डीएसपी मंदनकात शर्मा ने बताया की बसों पर ओवरलोडिंग हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी। परिवहन विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने कहा कि ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी।

जहां ओवरलोडिंग हो रही है, वहां अतिरिक्त बसें भेजी जा रही है। शिमला में 45 नए रूट दिए गए हैं, जबकि कुल्लू के लिए भी 8 लाग रूटों की बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। आरटीओ से ओवरलोडिंग की जानकारी ली जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed