Hamirpur News: एनआईटी हमीरपुर के 610 विद्यार्थी उपराष्ट्रपति से करेंगे संवाद, तैयारियां तेज
एनआईटी हमीरपुर विकसित भारत @2047 में युवाओं की भूमिका पर विषय आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में 6 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ युवाओं से संवाद करेंगे। एनआईटी हमीरपुर विकसित भारत @2047 में युवाओं की भूमिका पर विषय आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। संस्थान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संस्थान के 610 विद्यार्थी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम की थीम विकसित भारत @2047 भारत है। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना ननोटी ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। सैकड़ों छात्रों को उपराष्ट्रपति से संवाद करने और उनके विचारों सुनने का प्रत्यक्ष मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 भारत देश की आजादी के 100वें वर्ष (वर्ष 2047 तक) एक विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जाने का लक्ष्य रखता है।
प्रगति के विविध पहलुओं आर्थिक विकास, सामाजिक उन्नति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन को शामिल करते हुए यह भारत के भविष्य के लिए एक रोडमैप है। एनआईटी हमीरपुर के इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के साथ एक संवादात्मक सत्र होगा, जो इस दृष्टिकोण को आकार देने में युवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर गहराई से विचारों पर आधारित होगा। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी शामिल होंगे। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि इस संवादात्मक सत्र में युवा विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए सशक्त बनाने का अवसर है।