फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This time, a Rakhi fair will be organized at the block level.

Hamirpur (Himachal) News: इस बार खंड स्तर पर सजेगा राखी मेला

Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में इस बार राखी मेले का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर एक साथ नहीं होगा। महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की सुविधा को देखते हुए मेले को खंड स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी छह विकास खंडों में संबंधित खंड विकास अधिकारी अपने स्तर पर राखी मेले का आयोजन करवाएंगे। मेले 24 से 27 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को मेले के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पिछले वर्षों में राखी मेले का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर किया जाता था।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पाद लेकर हमीरपुर पहुंचती थीं। दूरदराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक पहुंचने में उन्हें समय और अतिरिक्त परिवहन खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस बार विकास खंड स्तर पर मेले लगाने का फैसला लिया गया है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद लेकर जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा और उन्हें समय व परिवहन खर्च में राहत मिलेगी।
राखी मेले में स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाएं इन स्टालों पर राखी और अन्य स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए रख सकेंगी। इससे स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए सीधा बाजार भी उपलब्ध होगा।

कोट
खंड स्तर पर मेले के आयोजन से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा और उन्हें जिला मुख्यालय तक आने की परेशानी नहीं होगी। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article