फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   students monitoring with NIPUN Learning App in himachal govt primary schools

NIPUN Learning App: एक मिनट में कितने शब्द पढ़ रहे विद्यार्थी, एप से चलेगा पता

Tue, 24 May 2022 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 May 2022 01:46 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने गणित और हिंदी विषय में विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत करने के लिए निपुण भारत अभियान चलाया है। इसमें प्रदेश भर के प्राथमिक स्कूलों में पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
students monitoring with NIPUN Learning App in himachal govt primary schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में अब निपुण एप से विद्यार्थियों के मौखिक कौशल की देखरेख होगी। इस एप के जरिये यह पता चल पाएगा कि एक मिनट में विद्यार्थी कितने शब्द पढ़ पा रहे हैं। अगर विद्यार्थी कम शब्द पढ़ रहे हैं तो शिक्षक और ज्यादा मेहनत विद्यार्थियों के मौखिक कौशल के लिए करेंगे। अगले दो हफ्ते में यह एप तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गणित और हिंदी विषय में विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत करने के लिए निपुण भारत अभियान चलाया है। इसमें प्रदेश भर के प्राथमिक स्कूलों में पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


इस एप में जहां हिंदी भाषा के लिए सामग्री होगी वहीं, दूसरी तरफ गणित विषय के लिए मौखिक सवाल होंगे। इससे दोनों विषयों में आसानी से शिक्षक मॉनीटरिंग कर पाएंगे। इसी क्रम में चंबा जिले के 1,196 प्राथमिक पाठशालाओं में यह अभियान चल रहा है। अलग-अलग गतिविधियों से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इसमें खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ाने की विधि का भी प्रयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कक्षा के लिए अलग लक्ष्य है निर्धारित
निपुण भारत अभियान में पहली से लेकर तीसरी कक्षा तक अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसमें मौखिक, पढ़ना और लिखना शामिल है। साथ ही रेडिमेड पठन पाठन सामग्री का भी प्रयोग भी किया जा रहा है। 


समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि निपुण भारत अभियान के लिए निदेशालय स्तर पर एप तैयार किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट आसानी से शिक्षकों को पता लगेगी और अध्यापक उस कमी को दूर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed