{"_id":"5cd2c414bdec22073561b0bb","slug":"student-died-drowned-in-river-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बचा पाए भाई, खड्ड में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बचा पाए भाई, खड्ड में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत
Wed, 08 May 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर(मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 May 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मंडी जिले में 12वीं के छात्र की खड्ड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मामला सिध्यानी पंचायत के भावत गांव का है। मृतक की पहचान पीयूष (16) पुत्र नेकराम के रूप में हुई है। जानकारी के पीयूष अपने छोटे भाई और दो अन्य चचेरे भाइयों के साथ गमोलती खड्ड (गज्जू) में नहाने गया था।
विज्ञापन
वह खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे लेकिन इस बीच पीयूष गहरे पानी में चला गया। पीयूष को तैरना नहीं आता था, ऐसे में उसने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया लेकिन किनारों पर नहा रहे अन्य भाइयों को भी तैरना नहीं आता था। कोई भी उसे बचा नहीं पाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े
विज्ञापन
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसी दौरान साथ लगते क्षेत्र डहणू में चल रहे दंगल से कुछ पहलवान जोकि गोताखोर भी थे खड्ड में उतरे और पीयूष को बाहर निकाला मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। रिवालसर चौकी प्रभारी कृष्ण पाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन