फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strong claim of Sudhir Sharma, Chandra Kumar for the post of minister from Kangra district

HP Congress Govt: कांगड़ा जिले से मंत्री पद के लिए सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार का दावा मजबूत

Sun, 11 Dec 2022 12:45 PM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

कांगड़ा जिले में कांग्रेस को 15 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस चार जोन से एक-एक मंत्री पद देकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साध सकती है। पालमपुर जोन में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 

विज्ञापन
Strong claim of Sudhir Sharma, Chandra Kumar for the post of minister from Kangra district
सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नादौन से निचले हिमाचल को मुख्यमंत्री पद मिलने के बाद कांग्रेस को सूबे में सबसे ज्यादा सीटें देने वाले कांगड़ा जिले को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। धर्मशाला से जीते सुधीर शर्मा, जवाली से चंद्र कुमार को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। इसके अलावा आठ विधायकों में से किसी की भी लॉटरी लग सकती है। कांगड़ा जिले में कांग्रेस को 15 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस चार जोन से एक-एक मंत्री पद देकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साध सकती है। पालमपुर जोन में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें तीन प्रत्याशी किशोरी लाल, आशीष बुटेल और यादवेंद्र गोमा जीते हैं। आशीष बुटेल लगातार तीसरी बार जीते हैं। किशोरी और यादवेंद्र एक एक बार हारे हैं। पिछले 15 साल से बुटेल परिवार पालमपुर में सत्ता में है और पालमपुर जोन का प्रतिनिधित्व करता आया है। मंत्री पद के लिए आशीष बुटेल दावेदारी जता रहे हैं। 

विज्ञापन


कांगड़ा जोन में धर्मशाला, कांगड़ा, शाहपुर और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन चार में से कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं। धर्मशाला से सुधीर शर्मा एक बार मंत्री रहे हैं। वह चौथी बार विधायक बने हैं। सुधीर सीएम पद के लिए भी दावेदारी जता रहे थे। नगरोटा बगवां से आरएस बाली अखिल भारतीय कांग्रेस में सचिव हैं। केवल सिंह पठानिया पहली बार विधायक बने हैं। सुधीर, आरएस बाली और पठानिया दोनों नेता मंत्री पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। 
विज्ञापन

देहरा जोन में ज्वालाजी, देहरा और जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें कांग्रेस केवल ज्वालाजी से जीती है।

संजय रत्न भी दूसरी बार विधायक बने हैं। चूंकि, मुख्यमंत्री ज्वालाजी से नजदीक नादौन क्षेत्र से बने हैं। इसलिए संजय रत्न को मंत्री पद देने से परहेज किया जा सकता है। हालांकि, संजय रत्न भी मंत्री पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं।  नूरपुर जोन में नूरपुर, जवाली, फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें कांग्रेस से चंद्र कुमार, भवानी सिंह और मलेंद्र राजन पठानिया जीते हैं। चंद्र कुमार इस जोन से वरिष्ठ नेता हैं। वह तीन बार मंत्री और दो बार सांसद रहे हैं। भवानी सिंह दूसरी बार विधायक बने हैं। चंद्र कुमार सीएम पद के लिए भी दावेदारी जता रहे थे। इसलिए, मंत्री पद के लिए चंद्र कुमार का दावा ज्यादा मजबूत दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed