{"_id":"65321b3b56ddff80ca0c5ef6","slug":"stray-round-on-21-october-to-fill-vacant-seats-of-nursing-in-private-nursing-colleges-by-amru-mandi-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMRU Mandi: नर्सिंग की खाली सीटों को भरने के लिए नेरचौक कैंपस में स्ट्रे राउंड कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMRU Mandi: नर्सिंग की खाली सीटों को भरने के लिए नेरचौक कैंपस में स्ट्रे राउंड कल
Fri, 20 Oct 2023 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:47 AM IST
सार
21 अक्तूबर को अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में दोपहर 12:00 बजे तक रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश की योग्यता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के विभिन्न निजी नर्सिंग कॉलेजों में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए दूसरा स्ट्रे राउंड 21 अक्तूबर को होगा। यह राउंड अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक कैंपस में होगा। मौके पर ही अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी और उनको मौके पर ही फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
बीएससी, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग के लिए दूसरा स्ट्रे वैकेंसी राउंड (वॉक-इन) राउंड करवाया जा रहा है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 25 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
21 अक्तूबर को अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में दोपहर 12:00 बजे तक रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश की योग्यता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि कि इस दिन उम्मीदवारों को नर्सिंग प्रवेश 2023 आवेदन पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। कहा कि दस्तावेज और पूरी फीस मौके पर ही देनी होगी।