फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray dog bites five people, badly injured woman referred to PGI

Hamirpur News: आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, बुरी तरह जख्मी महिला पीजीआई रेफर

Wed, 06 Dec 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 08:17 PM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर शहर में वार्ड नंबर आठ और दस में आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा है। एक घायल महिला को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Stray dog bites five people, badly injured woman referred to PGI
हाथ का अंगूठा कुत्ते ने लगभग अलग की कर दिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में वार्ड नंबर आठ और दस में आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा है। एक घायल महिला को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कुत्ते ने लगभग अलग ही कर दिया है। घायल सभी लोगों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया।  शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के नगर परिषद के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। वर्ष 2022 के नवंबर माह में शहर में तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला था। एक साल बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। इस आतंक के बाद नगर परिषद और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे 52 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी समराला (डिडवीं टिक्कर) हमीरपुर बाईपास की ओर अपने काम पर जा रहा था। जब वह गौतम कॉलेज से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था तो अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने प्रवीण पर इतना जोरदार हमला किया वह जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने प्रवीण को कई जगह काटा। अंगूठे को कुत्ते ने हाथ से लगभग अलग ही कर दिया है। थोड़ी ही देर बाद कुत्ते के काटने से चार लोग जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचे। इनमें वार्ड नंबर आठ की एक महिला की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। बुधवार को पूरा दिन इस कुत्ते का आतंक शहर में बना रहा।
विज्ञापन


नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि पागल कुत्ते ने बुधवार सुबह पांच लोगों को काटा है। नगर परिषद की टीम ने कुत्ते को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस कुत्ते ने लोगों के अलावा अन्य कुत्तों को भी काटा है। उनको भी पकड़कर वैक्सीनेशन करवा दी गई है। नगर परिषद आवार कुत्तों को पकड़ने के लिए दोबारा अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed