फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strategic Manali-Leh road will open for all types of vehicles from June 1, Rohtang Pass will be restored soon

Himachal: सभी तरह के वाहनों के लिए 1 जून से खुलेगा सामरिक मनाली-लेह मार्ग, जल्द बहाल होगा रोहतांग दर्रा

Thu, 18 May 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)/मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 May 2023 10:15 PM IST
सार

अभी फिलहाल इस मार्ग पर 22 से 31 मई तक फोर बाई फोर वाहनों को ही ऑड-ईवन फार्मूले के तहत चलाने की जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। अभी तक सिर्फ लाहौल के दारचा से लेह के लिए वाहन भेजे जा रहे थे।

विज्ञापन
Strategic Manali-Leh road will open for all types of vehicles from June 1, Rohtang Pass will be restored soon
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

 सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग एक जून से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे आम जनता, पर्यटकों और सेना के वाहनों को राहत मिलेगी। अभी फिलहाल इस मार्ग पर 22 से 31 मई तक फोर बाई फोर वाहनों को ही ऑड-ईवन फार्मूले के तहत चलाने की जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। अभी तक सिर्फ लाहौल के दारचा से लेह के लिए वाहन भेजे जा रहे थे। 22 से लेह से भी वाहन आ सकेंगे। दोनों ओर से सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक ही आवाजाही की अनुमति होगी।

विज्ञापन


उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन ने बारालाचा दर्रा सड़क का संयुक्त रूप से जायजा लिया था। बर्फ पर फिसलन से कारण निर्णय लिया गया कि सम तारीख 22, 24, 26, 28 और 30 मई को मनाली-बारालाचा से हल्के फोर बाई फोर वाहन लेह की ओर जाएंगे, जबकि विषम तारीख 23, 25, 27, 29 और 31 मई को लेह से बारालाचा होकर मनाली की ओर वाहन आएंगे। मनाली से जिंगजिंगबार तक पर्यटकों के फोर बाई फोर चेन युक्त वाहनों को ही जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


जरूरी सेवाओं और निर्माण सामग्री के वाहनों को भी लेह की ओर जाने की अनुमति रहेगी। शिंकुला दर्रा से जंस्कार की ओर भी हलके फोर बाई फोर वाहन ही जा सकेंगे। उपायुक्त ने मौसम के बदलते रुख को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति को समय पर मौसम की एडवाइजरी जारी करने को कहा है। उपायुक्त ने बताया कि एक जून से बारालाचा दर्रा मार्ग पर दोनों ओर से सभी वाहनों की आवाजाही होगी। इसके लिए जिला पुलिस सरचू में 22 मई से ही अपनी चेक पोस्ट को स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से मढ़ी तक जाएंगे पर्यटक, जल्द बहाल होगा रोहतांग दर्रा
समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा की वादियों को पर्यटक जल्द निहार सकेंगे। कुल्लू प्रशासन ने रोहतांग दर्रा मार्ग मढ़ी तक पर्यटकों के लिए खोल दिया है। रोहतांग वहां से 15 किलोमीटर आगे है। रोहतांग दर्रा भी जल्द बहाल हो सकता है। गुलाबा से आगे मढ़ी तक जाने के लिए एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ऑनलाइन परमिट लेना आवश्यक होगा। एनजीटी के आदेशानुसार एक दिन में 1,200 पर्यटक वाहन ही मढ़ी तक जा सकेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर जिला दंडाधिकारी इसकी अधिसूचना जारी की है। गुलाबा में स्थापित पुलिस चौकी भी मढ़ी स्थानांतरित की जा रही है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि सैलानी पर्यटन विकास परिषद की साइट से ऑनलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं। दो चरणों में सुबह 10:00 और शाम 4:00 बजे परमिट प्राप्त कर सकते हैं। सुबह 200 डीजल और 400 पेट्रोल इंजन वाहन और शाम को भी 200 डीजल व 400 पेट्रोल इंजन वाहनों को परमिट मिलेगा। पर्यटक व वाहन चालक 550 रुपये की फीस देकर परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed