फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Statement of Satyadevanand Saraswati: dharma sansad will be held in Himachal after every three months

सत्यदेवानंद सरस्वती का बयान: हिमाचल में हर तीन माह बाद होगी धर्म संसद

Wed, 20 Apr 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

ऊना में प्रेस वार्ता में सत्यदेवानंद सरस्वती ने कहा संत समाज हर तीन महीने बाद धर्म संसद का आयोजन करने की योजना बना रहा है।  जल्द इसको लेकर घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संत समाज के इस बयान का विरोध किया कि हिंदू परिवारों को चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

विज्ञापन
Statement of Satyadevanand Saraswati: dharma sansad will be held in Himachal after every three months
यति सत्यदेवानंद सरस्वती - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मुबारिकपुर में धर्म संसद के समापन के बाद यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने हिमाचल प्रदेश में हर तीन महीने बाद धर्म संसद के आयोजन की बात कही है। ऊना में प्रेस वार्ता में सत्यदेवानंद सरस्वती ने कहा संत समाज हर तीन महीने बाद धर्म संसद का आयोजन करने की योजना बना रहा है। जल्द इसको लेकर घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संत समाज के इस बयान का विरोध किया कि हिंदू परिवारों को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। भाजपा नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की वकालत कर रहे हैं, लेकिन वे इस बारे में हमें ज्ञान न दें। सत्यदेवानंद सरस्वती ने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में संत समाज ने जितना संघर्ष जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर किया, शायद उतना भाजपा के किसी संगठन ने नहीं किया। भाजपा के किसी संगठन ने यह मांग उठाई भी होगी तो वह भी संत समाज के सहयोग से हुआ होगा। 

विज्ञापन


कानून को लेकर संत समाज ने लिखे खून से खत
सत्यदेवानंद ने कहा कि संत समाज ने केंद्र सरकार, सुप्रीमकोर्ट को खून से खत लिखकर भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देश में भाजपा के राज को आठ साल का समय हो गया है, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कानून न आने तक हिंदू समाज के लोग दो से अधिक बच्चे पैदा करें और उन्हें शस्त्र चलाना सिखाएं। 
विज्ञापन


गांधीवाद के रास्ते चले गडसेवादी
सत्यदेवानंद सरस्वती ने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला। कहा कि जब जनता ने आपको चुना था उस समय आप गडसेवादी थे। अब आप गांधीवाद के रास्ते पर चल पड़े हैं। जो हम अपने शिष्यों को नसीहत दे रहे हैं, उसमें कोई तीसरा हस्तक्षेप न करे। आने वाले चुनावों में जनता आपने सवाल करेगी। भाजपा के पास सौ फीसदी हिंदू वोटर हैं। उन्हें समाज को लेकर सोच-समझकर बयान देना चाहिए। बता दें कि हाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने बयान दिया था कि केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विशेष कानून लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के कुछ प्रमुख नेता प्रचार कर रहे हैं कि हिंदू परिवार चार-चार बच्चे पैदा करें। यह बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि उसे और बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed