फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state vigilance bureau notice to prem kumar dhumal in disproportionate assets case

आय से अधिक संपत्ति मामले में धूमल को नोटिस

Mon, 04 Apr 2016 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Apr 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
state vigilance bureau notice to prem kumar dhumal in disproportionate assets case
विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को प्रापर्टी का ब्योरा और आय का स्रोत बताने को कहा है। - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में धूमल और उनके परिवार की संपत्तियों के ब्योरे के साथ आय के स्रोतों की भी जानकारी मांगी गई है। सूत्रों का कहना है कि संपत्तियों का ब्योरा आने के बाद विजिलेंस पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि 2012 में सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री की संपत्तियों की जांच चल रही है। मुख्यमंत्री ने ईडी की कार्रवाई के बाद बीते दिनों कहा था कि मुझ पर अब धूमल पर कार्रवाई के लिए लोगों का दबाव बढ़ रहा है। विजिलेंस के नोटिस के बाद अब सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव के और आसार बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

आरोप, 31 स्थानों पर हैं संपत्तियां

state vigilance bureau notice to prem kumar dhumal in disproportionate assets case
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल में वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल के बीच सियासी लड़ाई अब चरम पर पहुंच चुकी है। 2012 से ही विजिलेंस के अधिकारी धूमल की संपत्तियों की जानकारी जुटा रहे हैं। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो हमीरपुर के अलावा कांगड़ा, धर्मशाला, दिल्ली,

चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर समेत देश के कई अन्य शहरों में धूमल व उनके परिवार की 31 स्थानों पर संपत्तियां होने के आरोपों की छानबीन की जा रही है। विजिलेंस धूमल को नोटिस भेजने की के लिए सरकार की हरी झंडी का इंतजार कर रही थी।

नोटिस का दूंगा जवाब- आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मैं अभी बाहर हूं। अगर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने कोई नोटिस जारी किया है तो उसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed