फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state police will share information through whatsapp to control crime.

व्हाट्स एप पर सूचना शेयर करेगी अंतरराज्यीय पुलिस

Wed, 16 Mar 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना) Updated Wed, 16 Mar 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
 state police will share information through whatsapp to control crime.
राज्यों के पुलिस सूचना कक्ष में अब व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये सूचना शेयर की जाएगी

हिमाचल और सीमावर्ती राज्यों के पुलिस सूचना कक्ष में अब व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये सूचना शेयर की जाएगी। मंगलवार को चिंतपूर्णी में हिमाचल, पंजाब और जेएंडके पुलिस अधिकारियों के बीच आयोजित बैठक में इस पर सहमति बनी है। चिंतपूर्णी में मंगलवार को अंतरराज्यीय अपराध एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तरी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जीडी भार्गव ने की।

विज्ञापन


बैठक में अश्कूर अहमद वानी उपनिरीक्षक पुलिस जम्मू रेंज, एसपी ऊना अनुपम शर्मा, एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर, एसपी गुरदासपुर पंजाब जगदीप सिंह, एसपी किश्तवाड़ जम्मू व कश्मीर अब्दुल क्यूम, अतिरिक्त निदेशक सतर्कता ब्यूरो धर्मशाला विक्रमजीत, एएसपी कांगड़ा विजय सकलानी, डीएसपी रोपड़ मनमीत सिंह ढिल्लो, उप पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रांच होशियारपुर कृष्ण, उप पुलिस अधिकारी गुप्तचर विभाग इकाई ऊना सागर चंद्र, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया, डीएसपी हरोली अमित शर्मा, डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार, डीएसपी सतर्कता ब्यूरो ऊना सतिंद्र सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि प्रदेश के जिला ऊना में धार्मिक मेला बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी का आयोजन 16 मार्च से किया जा रहा है और यह मेला 26 मार्च तक चलेगा। मेला के दौरान पंजाब, हरियाणा, जम्मू सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने यहां यात्रियों को लेकर मालवाहक वाहनों में आने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed