{"_id":"5ba4d128867a557ffc6bf50b","slug":"state-level-under17-football-championship-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में इस दिन से होगी फुटबाल की धूम,14 टीमें दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में इस दिन से होगी फुटबाल की धूम,14 टीमें दिखाएंगी दमखम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Sep 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबाल चैंपियनशिप कल से शुरू हो रही है। इसमें प्रदेश भर से 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 14 टीमें दमखम दिखाएंगीं। स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहडू और साईं फुटबाल अकादमी कांगड़ा की टीम भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
जिला फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक आरके जायसवाल करेंगे। समापन उपायुक्त यूनुस करेंगे। पिछले वर्ष भी कुल्लू में अंडर-21 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता करवाई गई थी।
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। यह खिलाड़ी गुजरात में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से मदद मिलती है तो अधिक युवा फुटबाल में कॅरियर बना सकते हैं। इस दौरान फुटबाल एसोसिएशन के हैप्पी, रवि, सन्नी ठाकुर, राकेश मौजूद रहे।