फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State level under-14 boys sports competition started amid rain in Sujanpur

Hamirpur News: सुजानपुर में बारिश के बीच शुरू हुई लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता

Tue, 17 Oct 2023 02:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ी हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
State level under-14 boys sports competition started amid rain in Sujanpur
सुजानपुर में लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर-14  खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में शुभारंभ हुआ। 17 से 20 अक्तूबर तक चलने होने वाली इन चार दिवसीय खेलों में प्रदेश के 11 जिलों के 548 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ी हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक राजेंद्र राणा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के प्रिंसिपल रतन सिंह, खेल आयोजकों सहित स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों व विद्यार्थियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खिलाड़ियों से मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद विधायक ने खेलों के शुभारंभ की घोषणा की।

विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल रतन सिंह ने बताया कि 17 से 20 अक्तूबर तक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेलों के समापन पर उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बेरवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वहीं, विधायक राजेंद्र राणा ने विद्यार्थियों को खेल की भावना से खेल को खेलने का आह्वान किया। प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे बर्फबारी के कारण जिला लाहौल-स्पीति के खिलाड़ी यहां नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कमी ना आए। उनके रहने व खाने की व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed