राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: ऊना ने सोलन और सिरमौर ने बिलासपुर को दी शिकस्त
प्रतियोगिता में प्रदेश भर से महिला और पुरुष वर्ग की 17 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुष वर्ग की नौ और महिला वर्ग की आठ टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच महिला वर्ग में ऊना और सोलन की टीम के बीच खेला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ठोडो मैदान सोलन में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से महिला और पुरुष वर्ग की 17 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुष वर्ग की नौ और महिला वर्ग की आठ टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच महिला वर्ग में ऊना और सोलन की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऊना ने सोलन को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच बिलासुपर की शबाना और जिला सिरमौर की शालू टीम के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर की टीम 10-0 से जीती। पुरुष वर्ग में पंडल स्टार और सुंदरनगर की टीम के बीच खेला गया मैच बराबरी पर रहा।
बघाट और सिरमौर के बीच रोमांचक मैच में सिरमौर ने 2-0 से जीत दर्ज कर अगले मैच में जगह बनाई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मेरिडियन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक विनोद गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सोलन हॉकी क्लब के अध्यक्ष एसपी जगोता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान उमेश शर्मा और कृष्णा ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, समाजसेवी मुकेश गुप्ता, शीला कौशल, पूजा हांडा, वेदज्योदी चंदेल, शकुंतला मेहता, स्वाति शर्मा, कृष्णा वर्मा, मंजू रघुवंशी, कमलेश, सुनेना, संतोष, चांद, विमला, नरेंद्र, माया, प्रिया और काजल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।