फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level cultural competition: Lalpani in solo song, DCPS Paonta winner in classical music

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता: एकल गीत में लालपानी, शास्त्रीय संगीत में डीसीपीएस पांवटा विजेता

Mon, 20 Nov 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 06:53 PM IST
सार

नेरवा में पांच दिवसीय अंडर-19 (छात्र-छात्रा) की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। एकल गीत प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी शिमला ने पहला और आनी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
State level cultural competition: Lalpani in solo song, DCPS Paonta winner in classical music
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में पांच दिवसीय अंडर-19 (छात्र-छात्रा) की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। एकल गीत प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी शिमला ने पहला और आनी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत में डीसीपीएस पांवटा साहिब ने प्रथम तथा धुंधन सोलन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगीत में धुंधन ने पहला और जीएनपीएस पांवटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) मंडी ने पहला और लालपानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण में चियोग स्कूल ने पहला और रखोटा मंडी ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा शिमला प्रथम तथा रखोटा मंडी दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा घोषणा प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंजर सिरमौर ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह वाद्ययंत्र में हिम अकेडमी विकासनगर हमीरपुर ने प्रथम तथा छोटा शिमला ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में नाहोल शिमला ने पहला, आनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 (छात्राओं) में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एकलगीत में आनी प्रथम तथा करसोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत में धुंधन सोलन ने पहला तथा केजीआरपी नैरचौक मंडी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगीत में नादौन हमीरपुर ने पहला स्थान, करियान चंबा ने दूसरा स्थान तथा रामपुर शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


एकांकी में अर्की ने प्रथम, महादेव मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में चियोग शिमला ने प्रथम और आनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में भडरवर मंडी ने पहला और बरमाणा बिलासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। घोषणा प्रतियोगिता में सुन्नी ने प्रथम तथा खैरा कांगड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने छात्रों को प्रतिस्पर्धा से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed