फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   state guest house inauguration by cm jairam thakur without completion certificate

कंप्लीशन सर्टिफिकेट के बिना ही सीएम से करा दिया स्टेट गेस्ट हाउस का उद्घाटन

Mon, 23 Dec 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
state guest house inauguration by cm jairam thakur without completion certificate

प्रदेश की सरकारी मशीनरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों एक बार फिर एक ऐसे भवन का उद्घाटन करा दिया जिसके निर्माण को अभी तक नगर निगम और नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट ही नहीं दिया है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने इसका निर्माण पूरा कर इसे सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सुपुर्द किया है।

विज्ञापन


लेकिन अब नक्शा और भवन निर्माण को अंतिम मंजूरी न मिलने के बाद सोमवार से इसका संचालन शुरू होने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 27 दिसंबर को होने वाली सरकार के जश्न की रैली में शिरकत करने वाले मेहमानों को इसी नए गेस्ट हाउस में ठहराने की योजना थी लेकिन अब अधिकारी इसे शुरू करने को लेकर अधर में फंस गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शिमला नगर निगम क्षेत्र में किसी भी निर्माण के लिए पहले नक्शे को निगम से मंजूर कराना होता है और फिर उस भवन के निर्माण के पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट नक्शे के आधार पर दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो लोनिवि ने जो बिल्डिंग तैयार की है, उसमें भारी डेविएशन पाया गया है। इसी वजह से नगर निगम ने मंजूरी देने से इंकार कर दिया और फाइल टीसीपी निदेशालय को भेज दी जहां से अब फाइल सचिवालय के चक्कर काट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कोई भी अधिकारी डेविएशन को रेगुलर कर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के चक्कर में नहीं फंसना चाहता। ऐसे में अब इस मामले को मंत्रिमंडल में ले जाने की तैयारी है। खास बात यह है कि निर्माण को मंजूरी न मिलने की बात लोनिवि ने सामान्य प्रशासन विभाग से साझा ही नहीं की, इसलिए जीएडी ने भी मुख्यमंत्री से इसका उद्घाटन करा दिया। अब डेविएशन की बात सामने आने पर जीएडी ने सचिव टीसीपी व शहरी विकास से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने के लिए कहा है।  


स्टेट लाइब्रेरी का भी पास नहीं है नक्शा 
विधानसभा के नजदीक बनी नई स्टेट लाइब्रेरी की नई बिल्डिंग को बने काफी समय हो गया है। मुख्यमंत्री ने इसका भी उद्घाटन कर दिया लेकिन इसमें भी पास नक्शे से इतर निर्माण की वजह से पेच फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed