फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State govt will honour himachal pradesh cricket team for victory in vijay hazare trophy final

विजय हजारे ट्रॉफी: खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी हिमाचल सरकार

Sun, 26 Dec 2021 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 07:26 PM IST
सार

प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि सरकार टीम का स्वागत करेगी और सम्मान भी देगी। प्रदेश को इस गौरव को महसूस कराने पर सम्मान स्वरूप उनके लिए और क्या किया जा सकता है इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियों के साथ चर्चा कर जल्द फैसला भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
State govt will honour himachal pradesh cricket team for victory in vijay hazare trophy final
खेल मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी का वन डे स्वरूप कही जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर प्रदेश की जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम को सम्मानित करेगी। प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश की टीम और कप्तान ऋषि धवन को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण दिन है कि पहली बार हिमाचल प्रदेश की टीम ने किसी बड़े इवेंट को जीता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार टीम का स्वागत करेगी और सम्मान भी देगी। प्रदेश को इस गौरव को महसूस कराने पर सम्मान स्वरूप उनके लिए और क्या किया जा सकता है इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियों के साथ चर्चा कर जल्द फैसला भी लिया जाएगा। इसके साथ ही पठानिया ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी बधाई दी जिन्होंने लंबे समय तक दिन रात मेहनत कर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन


खेल नीति पर रविवार को भी हुआ मंथन
उधर, ऊना में रविवार को छुट्टी के दिन भी खेल मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ और अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खेल नीति पर चर्चा की। पठानिया ने बताया कि खेल संघों ने कुछ तकनीकी सुझाव दिए हैं। जिन्हें परीक्षण के बाद नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सारी कवायद के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में इस नीति को जारी किया जाएगा। बता दें, पहले इस नीति को विधानसभा के शीत सत्र के दौरान लागू किया जाना था। लेकिन उस वक्त केंद्रीय मंत्री ने खेल संघों से चर्चा कर उनके पक्ष को जानने के बाद नीति को अंतिम रूप देने का सुझाव राज्य सरकार को दिया था। इसी के बाद अब खेल मंत्री खुद भी संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed