फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state Agriculture will be chemicals free till 2022 : Ram Lal Markanda

2022 तक रसायन मुक्त होगी सूबे में कृषि: रामलाल मारकंडा

Wed, 31 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
state Agriculture will be chemicals free till 2022 : Ram Lal Markanda

कृषि मंत्री रामलाल माकरंडा ने कहा कि 2022 तक प्रदेश में खेती पूरी तरह रसायन मुक्त होगी। किसानों-बागवानों की ओर से खेतों में जीव अमृत का प्रयोग किया जाएगा। इस कारण 2022 के रसायन का प्रयोग बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


कृषि मंत्री बिलासपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शून्य बजट खेती का नाम बदलकर प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान रखा गया है। जिस प्रकार फसलों में रसान का प्रयोग बढ़ रहा है, उससे कैंसर जैसे रोग भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


आईजीएमसी में ही कुछ सालों में 25 फीसदी कैंसर के रोगी बढ़े हैं। यह योजना सिरे चढ़ाने को आगामी बजट में सरकार विशेष बजट का प्रावधान करेगी। पूर्व सरकार ने कृषि विभाग को अमीरों का विभाग बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण छोटे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। भाजपा ने सत्ता में आते ही कृषि विभाग में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के लिए पात्रता की शर्तों को आसान बनाया। 

सोलर सिंचाई योजना पर खर्च होंगे 240 करोड़

state Agriculture will be chemicals free till 2022 : Ram Lal Markanda

मंत्री ने कहा कि राज्य में सिंचाई सुविधा बेहतर बनाने को सोलर सिंचाई सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। इससे बिजली की बचत के साथ किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर पानी मिलेगा। योजना का लाभ अगर किसान ग्रुप में लेते हैं तो उन्हें 100 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। 90 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान रहेगा। 

जायका -2 होगा फिर से शुरू 
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा और गुणवत्ता युक्त खेती के लिए प्रदेश में एक बार फिर जायका प्रोजेक्ट शुरू होगा। अब यह प्रोजेक्ट जायका-2 के नाम से चलेगा। इसके लिए 1100 करोड़ की राशि मंजूर हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed