{"_id":"627e3a6bb2b9d543563e00ae","slug":"staff-selection-commission-operation-theater-assistant-s-written-exam-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा रद्द
Fri, 13 May 2022 04:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 04:32 PM IST
सार
पोस्ट कोड-936 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। अब आवेदकों का चयन 30 मई को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-936 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। अब आवेदकों का चयन 30 मई को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन
आयोग के उपसचिव असीम सूद ने बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित से कम आवेदन पहुंचे हैं। इसके चलते लिखित परीक्षा नहीं करवाई जा सकती है। पूर्व में इन पदों के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा प्रस्तावित थी। उपसचिव ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आवेदन आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन