फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stadium echoed with applause and whistles on every four and six, poor fielding ruined the New Zealand team

धर्मशाला: हर चौके-छक्के पर तालियों-सीटियों से गूंजा स्टेडियम, न्यूजीलैंड टीम को ले डूबा खराब क्षेत्ररक्षण

Sun, 29 Oct 2023 10:57 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Oct 2023 10:57 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। करीब 10 फीसदी दर्शकों के साथ मैच शुरू हुआ था, लेकिन रोमांच बढ़ते-बढ़ते स्टेडियम भर गया। 

विज्ञापन
Stadium echoed with applause and whistles on every four and six, poor fielding ruined the New Zealand team
धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में हर चौके-छक्के पर स्टेडियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। करीब 10 फीसदी दर्शकों के साथ मैच शुरू हुआ था, लेकिन रोमांच बढ़ते-बढ़ते स्टेडियम भर गया। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते नजर आए। ठंड के चलते अधिकतर दर्शक स्वेटर और जैकेट पहनकर पहुंचे थे, लेकिन तेज धूप होने के चलते अधिकतर दर्शकों ने अपने स्वेटर और जैकेट उतार दिए। पहली पारी में 10 ओवर तक अधिकतर स्टैंडों की कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी, लेकिन जैसे-जैसे मैच रनों के साथ आगे बढ़ता रहा, स्टेडियम के स्टैंड भी भरते रहे। पहली बार धर्मशाला में खेलने उतरे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को खेलता देख दर्शक उत्साहित दिखे। वहीं, जब दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो पूरे स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने अपने दोनों हाथ खड़े कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद

विज्ञापन


न्यूजीलैंड टीम को ले डूबा खराब क्षेत्ररक्षण
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड को उनका खराब क्षेत्ररक्षण ले डूबा। मैच के दौरान तीन खिलाड़ियों के कैच और मैक्सवेल को रनआउट करने से चूकी न्यूजीलैंड की टीम ने धर्मशाला में मैच गंवा दिया। धर्मशाला स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। विश्वकप में यहां न्यूजीलैंड की दूसरी हार है। इससे पहले भारत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।  धर्मशाला में अपना दूसरा मैच खेलने शनिवार को मैदान में उतरी न्यूजीलैंड टीम को खराब फील्डिंग ले डूबी।
विज्ञापन



खिलाड़ियों ने एक के बाद एक तीन आसान कैच छोड़े, जोकि उनके लिए हार का सबसे बड़ा कारण बने। शून्य पर मैक्सवेल को भी टीम ने एक जीवनदान दिया। जीवनदान मिलने के बाद आक्रामक हुए मैक्सवेल ने 24 गेंदों में 41 रन जड़ दिए। मैक्सवेल को जब जीवनदान मिला, उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 274 रन था। अगर समय रहते मैक्सवेल को रनआउट कर दिया गया होता तो नतीजा कुछ और होता। विश्वकप को मिलाकर न्यूजीलैंड ने धर्मशाला में अब तक तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं। तीनों ही हारे हैं। न्यूजीलैंड को दो बार टीम इंडिया और अब ऑस्ट्रेलिया टीम ने मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी चेयरमैन ने भी देखा मैच
शनिवार धर्मशाला में दो प्रमुख हस्तियां ने भी न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के मैच का आनंद लिया। आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले और ऑस्ट्रेलिया के हाई कमीशनर ग्रीन फिलिप ने धर्मशाला में मैच का आनंद उठाया। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे। 

तेरी झलक... पर वॉर्नर का डांस

जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो डेविड वॉर्नर बाउंडरी पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान स्टेडियम में लगे डीजे पर पुष्पा फिल्म का गीत तेरी झलक...बजा। वॉर्नर भी पुष्पा के स्टैप को गीत के दौरान दोहराते नजर आए। पीछे स्टैंड में खड़े दर्शकों ने जब सेल्फी लेने की बात कही तो वॉर्नर ने थम्सअप करते फोटो के लिए पोज दिया

मैक्सवेल का बढ़ाया उत्साह 
नीदरलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैक्सवेल का मैक्सी शो धर्मशाला में जारी रहा। पहली गेंद पर मिले जीवनदान को मैक्सवेल ने भी खूब भुनाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाए। मैक्सवेल जब मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्टैंडों से दर्शक लगातार मैक्सी-मैक्सी की आवाज लगाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed