फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   St Edwards Old Boys website launched

Shimla News: सेंट एडवर्ड्स के ओल्ड बॉयज की वेबसाइट लॉन्च

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
St Edwards Old Boys website launched
शिमला। सेंट एडवर्ड्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (एसईओबीए) ने स्कूल के शताब्दी समारोह के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है। वेबसाइट पर 11 से 13 अक्तूबर तक शिमला में होने वाले भव्य शताब्दी समारोह के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। समारोह में स्कूल के 100 वर्षों की उत्कृष्ट शिक्षा और चरित्र निर्माण की विरासत का सम्मान किया जाएगा। समारोह को लेकर नई वेबसाइट https://oldedwardians.in/ पर जानकारी उपलब्ध है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि शताब्दी समारोह 11 से 13 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन सुबह 8:30 बजे रिज से सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला तक नशा-विरोधी दौड़ होगी। इसके बाद फुटबाल, क्रिकेट स्पर्धाएं होंगी। समारोह के दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे नालदेहरा गोल्फ कोर्स में स्पर्धा होगी। सुबह 9:00 बजे सेंट एडवर्ड्स स्कूल से चालेट्स नालदेहरा तक अवकाश कार रैली निकाली जाएगी। समारोह के तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे स्कूल सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article