फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SS Jogta, former president of the Non-Gazetted Employees Federation, joined the Congress leaving the Aam Aadmi

राजनीति: आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ एसएस जोगटा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, 30 Aug 2022 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Aug 2022 05:51 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष जोगटा सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी पूनम शर्मा, पीसी शर्मा, रिकी कुकरेजा, मीरा ठाकुर, अजय कुमार, गीतांजलि व सेवानिवृत्त सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। 

विज्ञापन
SS Jogta, former president of the Non-Gazetted Employees Federation, joined the Congress leaving the Aam Aadmi
एसएस जोगटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता एसएस जोगटा ने सात अन्य पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष जोगटा सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी पूनम शर्मा, पीसी शर्मा, रिकी कुकरेजा, मीरा ठाकुर, अजय कुमार, गीतांजलि व सेवानिवृत्त सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जोगटा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं। कर्मचारियों में इनकी विशेष पहचान है।

विज्ञापन


जोगटा पहले भी कांग्रेस से जुड़े हुए थे। आज उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी की है। इनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जोगटा 2012 से से 2017 तक दिवंगत वीरभद्र सिंह की सरकार में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद जोगटा ने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस अधिक मजबूत हो रही है। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने सदैव कर्मचारियों के हितों में कार्य किए हैं। जोगटा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार राज्य के कर्मचारियों को देय भत्ते भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होते ही फिसली जोगटा की जुबान
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसएस जोगटा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को 60 और अन्य को आठ सीटें मिलेंगी। हालांकि, अपनी इस गलती को जल्द ही सुधारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को तो कोई भी सीट नहीं मिलेगी। 60 सीटें कांग्रेस जीतेगी। भाजपा को 60 सीटें मिलने का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed