{"_id":"6329c684888a2c45877feb6f","slug":"spu-will-conduct-online-written-exam-of-junior-office-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Recruitment: एसपीयू ऑनलाइन करवाएगा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Recruitment: एसपीयू ऑनलाइन करवाएगा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा
Tue, 20 Sep 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:28 PM IST
सार
प्रदेश में पहली बार सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी। 30 सितंबर तक पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती और जओए (आईटी) में पेपर लीक मामले के बाद अब लिखित परीक्षाएं ऑनलाइन होने लगी हैं। प्रदेश में पहली बार सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी। 30 सितंबर तक पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल का लिंक बंद हो जाएगा। आवेदन के लिए योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से जमा दो की परीक्षा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए आइटीआइ में दो साल का इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा या फिर तीन साल कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा योग्यता रखी गई है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 25 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। कंप्यूटर का ज्ञान होने के साथ साथ अंग्रेजी के प्रति मिनट 30 शब्द और हिंदी में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट टाइप करने की स्पीड जरूरी है। आवेदन की छंटनी होने के बाद वहीं परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां कंप्यूटर लैब की सुविधा हो।
विज्ञापन
कहां कितने पद
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए सबसे अधिक दस पद हैं, जबकि सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दो, सामान्य (एक्ससर्विस मैन) के लिए दो, सामान्य (दिव्यांग) एक, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) चार, अनुसूचित जाति एक्ससर्विस मैन एक, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के उम्मीदवारों के लिए चार पद शामिल है।
विज्ञापन
यह रहेगी फीस
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये फीस जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पच्चीस पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीस सितंबर तक इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। अक्षय सूद, रजिस्ट्रार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी