{"_id":"66fbe3ba43a91628b90fcf5f","slug":"spu-mandi-99-percent-seats-filled-in-15-b-ed-colleges-studies-started-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू मंडी: 15 बीएड कॉलेजों में 99 फीसदी सीटें भरीं, पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू मंडी: 15 बीएड कॉलेजों में 99 फीसदी सीटें भरीं, पढ़ाई शुरू
Tue, 01 Oct 2024 05:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:27 PM IST
सार
एसपीयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों में 99 फीसदी सीटें भर गई हैं। एसपीयू ने इस बार 15 बीएड कॉलेजों की 1,459 सीटों के लिए पांच राउंड में काउंसलिंग करवाई।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) से संबद्ध बीएड कॉलेजों में 99 फीसदी सीटें भर गई हैं। एसपीयू ने इस बार 15 बीएड कॉलेजों की 1,459 सीटों के लिए पांच राउंड में काउंसलिंग करवाई। इनमें से 1442 सीटें भर गई हैं। अब बीएड कॉलेजों में सिर्फ 17 सीटें ही खाली हैं। ये सीटें मंडी के भारद्वाज शिक्षण संस्थान करसोग और नीलम कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगिंद्रनगर में हैं।
विज्ञापन
बीएड दाखिला समन्वयक डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार अभी भी खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार एसपीयू परिसर में आकर उनसे मिल सकता है। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि विवि विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन