Himachal: एसपीयू ने लंबित विषयों के परीक्षा परिणाम किए घोषित, एचपीयू ने पीजी कोर्स में प्रवेश की तिथि बढ़ाई
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने सभी विषयों के लंबित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर डिग्री की मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को फिर बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने सभी विषयों के लंबित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें बीसीए, बीएड, बीवॉक, पीजीडीसीए, डीसीए आदि विषय शामिल हैं। बीसीए पहले सेमेस्टर में थुरल कॉलेज के विद्यार्थी का रिजल्ट लंबित था, जो रिअपीयर हुआ है। वहीं बीएड में मिनर्वा कॉलेज के छात्र का रिजल्ट घोषित किया गया है, वह पास है। इसके अलावा चंबा कॉलेज के बीवॉक पहले सेमेस्टर में हॉस्पिटल एंड टूरिज्म के 40 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पीजीडीसीए में द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत के एक छात्र का परिणाम जारी हुआ है, वह पास है। राजकीय कॉलेेेेेेेेेेेेज धलारिया के पीजीडीसीए के पहले सेमेस्टर के 33 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि सभी विषयों के छात्र-छात्राओं के लंबित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
पीजी मेरिट आधारित प्रवेश वाले कोर्स के लिए अब आवेदन 22 तक
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर डिग्री की मेरिट आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 22 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन ने इस संदर्भ में सूचना जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध की है। बाकी कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है। समय सीमा बढ़ाने के पीछे वजह प्रदेश में बरसात से अस्त-व्यस्त हुए जनजीवन को बताया है।
बीबीए, बीसीए कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की पहली मेरिट लिस्ट जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज एवालॉज ने बीसीए और बीबीए कोर्स में प्रवेश के लिए नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। इसे अलावा बीसीए कोर्स में सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटों को भरने के लिए तीसरी और बीबीए कोर्स की सब्सिडाज्ड श्रेणी की खाली सीटों को भरने को दूसरी मेरिट सूची जारी की है। मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को 20 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।