{"_id":"6a045f96ab49cdeebc0fc221","slug":"spray-schedule-issued-to-save-plants-damaged-by-hailstorm-shimla-news-c-19-sml1002-720726-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त पौधों को \nबचाने के लिए स्प्रे शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त पौधों को बचाने के लिए स्प्रे शेड्यूल जारी
विज्ञापन
मैन्कोजेब को पानी में घोलकर करें स्प्रे
10 से 12 दिन बाद कैल्शियम के छिड़काव की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मौसम के अलर्ट बीच बागवानी विभाग ने सेब बागवानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग के विशेषज्ञों ने कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बागवान समय रहते जरूरी कदम उठाएं। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार ओलावृष्टि अवरोधक जाली (एंटी हेलनेट) इसके लिए सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है।
सही तरीके से लगाने पर एंटी हेलनेट लगभग 100 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करती है। यदि बगीचा ओलावृष्टि से प्रभावित हो जाए तो प्रभावित पेड़ों की सुरक्षा के लिए दवाइयों के छिड़काव करें। ओलावृष्टि के तुरंत बाद मैन्कोजेब 100 ग्राम या ब्लाइटॉक्स 600 ग्राम को 200 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। इसके अलावा 3 से 4 दिन के भीतर बोरिक एसिड 200 ग्राम, जिंक सल्फेट 500 ग्राम और अनबुझा चूना 250 ग्राम को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी है।
बागवानी विभाग ने कहा कि 10 से 12 दिन बाद सूक्ष्म पोषक तत्वों कैल्शियम, मैग्नीशियम या माइक्रोबाइट का 400 से 600 ग्राम प्रति 200 लीटर पानी में घोल बनाकर दोबारा स्प्रे करें। प्रभावित बागों में यूरिया का भी छिड़काव करने की सलाह दी है। साथ ही विभाग ने बागवानों से मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत अपने सेब पौधों का बीमा करवाने की सलाह भी दी है ताकि ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
कोट
ओलावृष्टि से नुकसान के लिए विभाग समय-समय पर बागवानों को एडवाइजरी जारी करता है। मौसम के अलर्ट के बीच विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। सभी बागवान नियमित तौर पर विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
-बीएस नेगी, बागवानी विशेषज्ञ, उद्यान विभाग