फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports news shimla

Shimla News: सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रेस में 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 10 Apr 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
sports news shimla
विधायक कुलदीप राठौर ने किया शुभारंभ, सुबह 6 बजे होगा प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नारकंडा में सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रेस प्रतियोगिता के छठे संस्करण का शुक्रवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के छठे संस्करण में करीब 300 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। देश की सबसे कठिन और खूबसूरत हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिताओं में शुमार यह दौड़ नारकंडा से सराहन तक ऐतिहासिक हिमालयी मार्ग पर होगी। प्रतियोगिता द हिमालयन एक्सपेंडिशन संस्था की ओर से आयोजित की जा रही है।

द हिमालयन एक्सपेंडिशन संस्था के सदस्य लक्ष्य ने बताया कि इस ट्रेल रेस का उद्देश्य प्राचीन सिल्क रूट की विरासत को जीवित रखते हुए प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स और सतत पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक ऐतिहासिक हिंदुस्तान-तिब्बत रोड का अनुसरण करता है। दौड़ का फ्लैग ऑफ शनिवार सुबह 6 बजे नारकंडा बाजार से होगा। प्रतियोगिता में 13 किमी, 30 किमी, 55 किमी और 100 किमी की चार श्रेणियां शामिल हैं। प्रतियोगिता में नए और अनुभवी दोनों तरह के धावक भाग लेंगे। मुख्य आकर्षण 100 किमी अल्ट्रा-ट्रेल दौड़ है। इसके लिए 26 घंटे की समयसीमा निर्धारित की गई है। इस श्रेणी के विजेता को 50,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें 7 अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी शामिल हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह श्याम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed