फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   March in support of the autonomy of the universityMarch in support of the autonomy of the university

Shimla News: विवि की स्वायत्तता के समर्थन में किया मार्च

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
March in support of the autonomy of the universityMarch in support of the autonomy of the university
शिमला। हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता के समर्थन में एचपीयू विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (एचपीयूटीडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में काले रिबन लगाकर शांतिपूर्ण मार्च किया। शिक्षकों ने काले रिबन लगाकर विश्वविद्यालयों की संस्थागत गरिमा और अकादमिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। मार्च के दौरान एचपीयूटीडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा से 2 सितंबर को पारित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026 में भर्ती व्यवस्था और वित्तीय प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। संघ ने इन प्रावधानों के कारण विश्वविद्यालयों की अकादमिक और संस्थागत स्वायत्तता प्रभावित होने की चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास, उपाध्यक्ष डॉ. योगराज, सचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज और संयुक्त सचिव डॉ. अंजली शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है, लेकिन इसके साथ अकादमिक स्वतंत्रता भी सुरक्षित रहनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article