फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports Minister Anurag sought suggestions from players for promotion of Kabaddi

शिमला: कबड्डी के बढ़ावे के लिए खेल मंत्री अनुराग ने खिलाड़ियों से मांगे सुझाव

Wed, 09 Mar 2022 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 09:59 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर  ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। खिलाड़ियों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही खिलाड़ियों को दिए जाने वाले एक समान कोटा में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य और इससे नीचे के मुकाबलों में मेडल विजेताओं में अंतर तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sports Minister Anurag sought suggestions from players for promotion of Kabaddi
विश्वविद्यालय की टीम ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी की चैंपियन रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने कोच डॉ. गोपाल दास्टा और मैनेजर अमित की अगुवाई बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। अनुराग ने  खिलाड़ियों को बधाई दी। मुलाकात में कें द्रीय मंत्री ने हर खिलाड़ी से बात की। प्रदेश में कबड्डी सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने लिए सुझाव मांगे। कैप्टन पुष्पा, बेस्ट डिफेंडर बनी साक्षी, ज्योति, डिंपल, निधि, सुषमा, स्वीटी, भावना, नेहा, अंशुल, आलिशा और हिमानी ने केंद्रीय मंत्री से बात की और सुझाव भी दिए। 

विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। खिलाड़ियों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही खिलाड़ियों को दिए जाने वाले एक समान कोटा में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य और इससे नीचे के मुकाबलों में मेडल विजेताओं में अंतर तय किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और उपलब्धियों के आधार पर कोटा तय किया जाए। 
विज्ञापन


कोच डॉ. गोपाल दास्टा ने बताया कि कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेलों के स्तर को और बेहतर बनाने, सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इधर, बुधवार को ही एचपीयू की टीम की सदस्य कैप्टन पुष्पा, ज्योति, अंशुल, डिंपल, निधि, सुषमा, भावना और साक्षी हरियाणा के दादरी में 10 से 13 मार्च तक हो रही  सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो र्गइं। टीम अप्रैल माह में आयोजित की जाने वाली खेल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed