फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sports competition: Una won in football, Hamirpur won in wrestling, Solan won the title of overall winner.

खेलकूद प्रतियोगिता: फुटबाल में ऊना, कुश्ती में हमीरपुर जीता, सोलन ने जीता ओवरआल विजेता का खिताब

Fri, 20 Oct 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 06:12 PM IST
सार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयन हुआ है।

विज्ञापन
Sports competition: Una won in football, Hamirpur won in wrestling, Solan won the title of overall winner.
रोहड़ू में खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीमों के साथ मुख्य अतिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐतिहासिक चंबा चौगान में राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में हमीरपुर की टीम विजेता बनी। जबकि टेबल टेनिस में कांगड़ा ने बाजी मारी। इसके अलावा फुटबाल में ऊना ओवरआल विजेता बना। इस मौके पर सदर के विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयन हुआ है। इस अवसर पर सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा अधिकारी कमला ठाकुर, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक सुमन चौहान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार सिंह ठाकुर, महासचिव नरेश राणा, पार्षद जीवन सालरिया, पार्षद खालिद मिर्जा, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक परीक्षित शर्मा, राकेश कुमार और राज कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन


सोलन ने जीता ओवरआल विजेता का खिताब
वहीं, स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रोहड़ू में समापन हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला ने पहला, कांगड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सोलन पहले, ऊना दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में हमीरपुर पहले, दूसरा स्थान सिरमौर ने हासिल किया। बैंडमिंटन में सोलन पहले, कांगड़ा दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में किन्नौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोलन ओवरआल विजेता रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा वर्तमान राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व खेल कोटे को तीन से बढ़ाकर पांच प्रतिशत किया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशाखोरी से उचित दूरी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा के साथ हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की। प्रधानाचार्य सुरजीत वर्मा ने सबका आभार जताया। विधायक और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने शिक्षा के संदर्भ में समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed