{"_id":"5f65de088ebc3e74b057743b","slug":"spice-jet-may-have-two-new-flights-for-delhi-gagal-from-october-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-गगल के लिए पहली अक्तूबर से हो सकती हैं स्पाइस जेट की दो नई उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-गगल के लिए पहली अक्तूबर से हो सकती हैं स्पाइस जेट की दो नई उड़ानें
Wed, 23 Sep 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पर्यटकों और अन्य लोगों के लिए खुलने की घोषणा के बाद विमानन कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली-गगल के लिए दो नई उड़ानें शुरू कर सकता है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो ये उड़ानें पहली अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इन फ्लाइटों के शुरू होने का ऑनलाइन शेड्यूल भी विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इन नई उड़ानों के शुरू होने के साथ ही स्पाइस जेट की गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाली फ्लाइटों की संख्या तीन हो जाएगी, जबकि एक उड़ान एयर इंडिया की होती है।
विज्ञापन
इस तरह अगले माह से गगल एयरपोर्ट पर चार उड़ानें हर दिन हो सकती हैं। शेड्यूल के अनुसार स्पाइस जेट की सुबह 6:55 पर पहली उड़ान दिल्ली से गगल के लिए होगी। दूसरी उड़ान सुबह 11 बजे और तीसरी उड़ान दोपहर 2:15 बजे होगी।
विज्ञापन
गगल से दिल्ली के लिए पहली उड़ान सुबह 8:50 बजे, दूसरी उड़ान 12:40 और तीसरी उड़ान अपराह्न 3:55 बजे होगी। वहीं एयर इंडिया 11:05 बजे दिल्ली से गगल और 4:45 बजे गगल से दिल्ली को उड़ान भरता है।
मार्च में ही कंपनी अपना वर्ष भर का शेड्यूल जारी कर देती है। इसी के चलते अक्तूबर में दो नई उड़ानें शुरू करने की योजना है। प्रदेश सरकार अनुमति देती है और यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है तो ये उड़ानें शुरू की जाएंगी। अन्यथा रूटीन की तरह उड़ान होगी। - जितेंद्र सिंह, प्रभारी, स्पाइस जेट गगल एयरपोर्ट