फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sper apple got high rate in shimla

स्पर सेब को चार हजार रुपये प्रति पेटी मिले रेट

Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sper apple got high rate in shimla
भट्ठाकुफर मंडी में स्पर की धमाकेदार एंट्री, टियाली गांव से बागवान लाया था 24 पेटी सेब
विज्ञापन

शिमला। स्पर वैरायटी के सेब ने राजधानी की फल मंडी में धमाकेदार एंट्री की है। इस सेब को मंडी में पहले ही दिन बंपर रेट मिले हैं। स्पर सेब शनिवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में चार हजार रुपये प्रति पेटी की दर से बिका है।
फल मंडी के आढ़तियों के अनुसार स्पर वैरायटी के सेब की यह पहली खेप बिक्री के लिए पहुंची थी। टियाली गांव के रामस्वरूप शर्मा शनिवार सुबह स्पर सेब की 24 पेटियां बेचने मंडी पहुंचे थे। छह लेयर वाली पेटी की बोली तीन हजार रुपये से शुरू हुई। लाल रंग के इस बेहतरीन सेब को खरीदने के लिए व्यापारियों में खासी होड़ मची रही। आखिर में बनारस में एचआरएस ट्रेडर ने इस सेब को चार हजार रुपये प्रति दर के रेट से खरीदा। सेब की बोली लगाने वाले पीआरजे ट्रेडर्स के अशोक शर्मा ने बताया कि स्पर वैरायटी के इस सेब को बंपर रेट मिले हैं। यह इस सीजन का पहला अच्छा स्पर सेब मंडी आया था। आने वाले दिनों में भी इस सेब को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। फल मंडी में अब तक अर्ली वैरायटी के सेब की आमद शुरू हो गई है। लेकिन इसे इतने अच्छे रेट नहीं मिले थे। इसका रेट अभी भी दो हजार रुपये तक चल रहा है। गौरतलब है कि बीते साल भी स्पर वैरायटी के सेब को शुरुआत में अच्छे रेट मिले थे।
विज्ञापन

मंडी में इन फलों
की हो रही आमद
राजधानी की फल मंडी में सेब की आमद बढ़ने लगी है। इसके अलावा नाशपाती की भी काफी बिक्री हो रही है। स्टोन फ्रूट की सप्लाई भी मंडी पहुंच रही है, लेकिन अब इसका सीजन खत्म होने की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed