फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Specialist doctors will be recruited in medical colleges, the govt has sought information about vacant posts.

Himachal: मेडिकल कॉलेजों में भर्ती होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, सरकार ने मांगी रिक्त पदों की जानकारी

Thu, 02 Oct 2025 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 11:11 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचा विकसित होगा। इन कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सक (प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट) की भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
Specialist doctors will be recruited in medical colleges, the govt has sought information about vacant posts.
चिकित्सक(प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचा विकसित होगा। इन कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सक (प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट) की भर्ती की जा रही है। कालेज के हर विभाग में पांच से छह विशेषज्ञ की तैनाती होगी। प्रदेश सरकार ने सभी कॉलेजों में रिक्त पड़े विशेषज्ञ डाक्टरों का डाटा मांगा है। सभी कॉलेजों में अत्याधुनिक एमआरआई, पैट स्कैन स्थापित करने के साथ रोबोटिक सर्जरी शुरू की जानी है। ऐसे में स्टाफ की भर्तियां की जा रही हैं। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू कर दी है। इस पर सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। हिमाचल के मरीजों को दूसरे राज्यों में उपचार करने के लिए न जाना पड़े, इसके लिए हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में पुराने उपकरणों को बदला जा रहा है और एम्स दिल्ली स्तर की मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चमियाना और टांडा मेडिकल कॉलेज में मात्र 30 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी सुविधा की शुरुआत की जा चुकी है, जबकि निजी अस्पतालों में यह सुविधा दो लाख रुपये की दर पर होती है। उन्होंने कहा कि अभी यह आधुनिक चिकित्सा सुविधा चमियाना में शुरू की गई है। हिमाचल के हर मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा को शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती
हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श अस्पताल खोले जा रहे हैं। पहले चरण में 44 विधानसभा क्षेत्रों में इन अस्पतालों को खोला गया है। दूसरे चरण में 15 आदर्श अस्पताल खोले जा रहे हैं। इन अस्पतालों में 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टर (गायनी, पीडियाट्रिक्स, सर्जरी, मेडिसन, आर्थो और रेडियोलॉजिस्ट)की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed