फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special team conducted rescue operation in kinnaur to save soldier buried in avalanche

हिमखंड में दबे जवानों खोजने में आधुनिक उपकरण भी नाकाम, लद्दाख से पहुंची विशेष टीम

Tue, 26 Feb 2019 08:16 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
special team conducted rescue operation in kinnaur to save soldier buried in avalanche

हिमखंड में दबे जवानों को ढूंढने के लिए चलाया गया सर्च ऑपरेशन सातवें दिन भी कामयाब नहीं हो पाया है। लगातार बिगड़ते मौसम के चलते विशेष दस्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन, देर शाम तक जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया। नमज्ञा पंचायत के डोगरी में जवान हिमखंड खिसकने से लापता हुए हैं। भारतीय सेना और आईटीबीपी के सैकड़ों जवान उन्हें ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर और लद्दाख से आई सेना के ग्लेशियर विशेषज्ञ दस्तों को भी जवानों को तलाशने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। लापता जवानों को खोजने के लिए मेटल डिटेक्टर, खोजी कुत्ते और ग्लेशियर एक्सपर्ट टीमें लगातार जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

special team conducted rescue operation in kinnaur to save soldier buried in avalanche

 20 फरवरी को भारत-तिब्बत सीमा के साथ लगते डोगरी नाले में भारतीय सेना के पांच जवान हिमखंड की चपेट में आने से लापता हो गए थे। लापता जवानों की तलाश के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख से ग्लेशियर विशेषज्ञों की टीमों को बुलाया गया, लेकिन सातवें दिन भी लापता जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

भारतीय सेना के 275 और आईटीबीपी के 45-50 जवान लापता जवानों को तलाश करने में जुटे हुए हैं। एडीएम पूह शिवमोहन सैनी ने बताया कि खराब मौसम के चलते डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए जवानों को तलाशने में रेस्क्यू टीम को दिक्कतें पेश आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed