फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special course for youth of himachal.

युवाओं के लिए मौकाः केक-पिज्जा बनाओ, स्वरोजगार पाओ

Sat, 29 Aug 2015 02:29 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
special course for youth of himachal.

बेकरी के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए प्रदेश के युवकों के पास बेहतर मौका है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान चंबाघाट केक, पिज्जा, ब्रेड बिस्कुट, क्रीमरोल, पैटिज आदि सभी मॉडर्न बेकरी उत्पादों की सर्टिफाइड ट्रेनिंग सामान्य वर्ग को महज 1500 रुपये में देगा। विशेष जरूरत वालों और एससी/एसटी वर्ग के युवकों के लिए कोर्स की फीस 750 रुपये होगी।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान एमएसएमई मंत्रालय की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए मान्य होगा। पहली बार ट्रायल के रूप में प्रशिक्षण 14 से 27 सितंबर तक चलेगा। अधिकारियों का दावा है कि बेकिंग कोर्सों की होटल और फूड इंडस्ट्रीज में काफी मांग है। इस प्रशिक्षण का डिजाइन युवाओं के कौशल विकास के लिए किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे मिलेगी एडमिशन

special course for youth of himachal.

प्रशिक्षण में उन तमाम उत्पादों की जानकारी दी जाएगी, जो बेकिंग की स्पेशलाइजेशन के लिए होटल मैनेजमेंट में दी जाती है। एमएसएमई के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले बैच में ट्रायल के तौर पर 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इनका चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जरूरी दस्तावेज आवेदन के समय देने होंगे। अन्यथा दाखिला नहीं मिलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवक-युवतियां आठवीं पास होने अनिवार्य हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-विकास संस्थान के अनुदेशक (खाद्य) नानक चंद ने बताया कि बेकरी उत्पादों के प्रशिक्षण का अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम है। 14 सितंबर से सुबह 10 से 2 बजे तक शिविर का समय निर्धारित किया है। प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता और संस्थान की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed