फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special Arrengement at Shimla on New Year Celebration.

शिमला में स्पेशल होगा न्यू ईयर का जश्न, होंगे ये खास कार्यक्रम

Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Special Arrengement at Shimla on New Year Celebration.

नए साल के जश्न के लिए हिल्सक्वीन तैयार है। 2017 के स्वागत में पूरा शहर जश्न मनाएगा और झूमेगा। रिज और माल रोड पर आधी रात तक हजारों की संख्या में जुटने वाली स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भीड़ मस्ती में झूमेगी।

विज्ञापन


रिज मैदान पर खास डीजे का बंदोबस्त किया गया है। 25 जनवरी को क्रिसमस के मौके पर हुई बर्फबारी के बाद से ही राजधानी आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, यह क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा।  रिज और माल रोड सहित सार्वजनिक स्थलों पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा की निगाह भी रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


होटलों में सौ फीसदी आक्यूपेंसी
क्रिसमस पर बर्फ की चादर में ढकी पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों ने खूब मौज मस्ती की। बर्फ की आगोश में  न्यू ईयर मनाने की आस में  सैलानी शिमला कि ओर पहुंच रहे हैं। होटलों में कमरों की सौ फीसदी बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली डे होम में होगा डाइन एंड डांस, चुनी जाएगी न्यू ईयर प्रिंसेस

Special Arrengement at Shimla on New Year Celebration.

न्यू ईयर के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटल हॉली डे होम में आने वाले गेस्ट व पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसमें होटल में डाइन एंड डांस के साथ न्यू ईयर केक काटने की इंतजाम होगा वहीं बेबी डांस, मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी।

इसमें न्यू ईयर प्रिंसेस प्रतियोगिता होगी, बेस्ट कप्पल प्रतियोगिताएं होंगी। शहर के कई निजी बड़े होटलों में भी सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। होटलों में नवविवाहित जोड़ों के लिए खास पार्टी होगी।

इसके अलावा बेस्ट कपल और बेस्ट किड चुने जाएंगे। विजेताओं को पर्यटन निगम की ओर से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। पर्यटकों के लिए हिमाचली व्यंजनों के साथ-साथ चाइनीज, कांटिनेंटल, साउथ इंडियन आदि करीब 70 प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे।

रिज पर लें सिडडु, राजमाह मदरा के चटकारे
रिज पर चल रहे फूड फेस्टिवल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर विशेष हिमाचली व्यंजन बनाए जाएंगे। शनिवार को सैलानियों और स्थानीय लोगों को राजमाह मदरा, घंडियाली मदरा, राइस, अनारदाना मदरा, सिड्डु परोसे जाएंगे।

आठ सेक्टरों में बंटा शहर, क्यूआरटी रहेगी अलर्ट

Special Arrengement at Shimla on New Year Celebration.

नए साल पर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महकमे ने शहर को आठ सेक्टर में बांट दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों समेत चार सौ अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने आए पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित करेंगे। तय प्लान के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी पूरी कर दी है। जबकि इसके अलावा शहर में पर्यटकों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए भी अलग से स्थान चिन्हित हैं।

हुड़दंग मचाने वाले और युवती, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों की खैर नही होगी। इसके अलावा रिज और माल रोड पर पर्यटकों की सुविधा और उन्हें सूचित करने के लिए माल रोड स्थित रिपोर्टिंग रूम पर पब्लिक एनाउसमेंट (पीए) स्थापित किए हैं। लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचित किया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते सहित अन्य टुकड़ियों को अलर्ट रखा है।

यहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Special Arrengement at Shimla on New Year Celebration.

पर्यटकों को गाड़ियां पार्क करने के लिए वक्क बोर्ड ग्राउंड बालूगंज, एडवांस स्टडी चौक से समरहिल, ताराहॉल स्कूल से कालीबाड़ी, बीसीएस स्कूल ग्राउंड समीप हिमफैड बिल्डिंग, कार्ट रोड़ टू एसबीआई चौक

आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार, कैनेडी चौक से बालूगंज (हिल साइड), पोस्ट ऑफिस चौड़ा मैदान से वाया एवालॉज, एजी चौक टू कैनेडी चौक (हिल साइड),  संजौली चौक से डेंटल अस्पताल (हिल साइड) में गाड़ियां खड़ी हो पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed