फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sonia and Rahul at the Centre, Virbhadra Singh in Himachal is our leader: Mukesh

मुकेश बोले- केंद्र में सोनिया और राहुल, हिमाचल में वीरभद्र सिंह हमारे नेता

Fri, 04 Jun 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 08:06 PM IST
सार

मुकेशअग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस एकजुट है। भाजपा में गुटबाजी हावी है और इसका सत्ता से बाहर जाना तय है। सरकार के संरक्षण में कोविड काल में स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ है। 

विज्ञापन
Sonia and Rahul at the Centre, Virbhadra Singh in Himachal is our leader: Mukesh
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र में सोनिया और राहुल गांधी और हिमाचल में हमारे नेता वीरभद्र सिंह हैं। वीरभद्र सिंह का छह दशक का राजनीतिक अनुभव है। वे छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रदेश में वीरभद्र के जन्म दिवस को 23 जून को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। कोविड प्रभावित लोगों की मदद भी की जाएगी। मुकेश शनिवार को विधानसभा में विपक्ष के  लांज में प्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह, सुधीर शर्मा, विधायक आशा कुमारी, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट भी मौजूद रहे। मुकेश ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस एकजुट है। भाजपा में गुटबाजी हावी है और इसका सत्ता से बाहर जाना तय है। सरकार के संरक्षण में कोविड काल में स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा के चहेतों को पिछले दरवाजे से नौकरियां दी गई हैं। 
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री जयराम कोविड से मरने वाले लोगों का सही आंकड़ा सामने रखें। कोविड काल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रहीं। कोविड केयर सेंटर बनाने की आड़ में करोड़ की गड़बड़ी हुई है। सरकार के संरक्षण में ड्रग माफिया सक्रिय है। बाहरी राज्यों की पुलिस मामले पकड़ रही है। करोड़ों की नशीली दवाएं पकड़ी जा रही हैं। कोरोना किट बांटने के  लिए कांग्रेस के विधायकों को भी बुलाया जाए। सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाए। कोरोना मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और मृत कोरोना योद्धाओं के  परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 साल बाद मंडी से सीएम, सिराज और धर्मपुर का विकास : कौल
पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि 70 साल बाद मंडी से मुख्यमंत्री बना है। जिले में सिर्फ सिराज और धर्मपुर में विकास का 60 फीसदी बजट खर्च हो रहा है। मंत्री महेंद्र सिंह सीएम की परछाई बनकर साथ रहते हैं। महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को झूठ बोलना सिखा दिया है। भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री को क्यों हटाना पड़ा। 8 हजार आशा वर्करों की भर्ती को लेकर सवाल उठाए गए थे और आज यही बेहतर सेवाएं दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed