फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Son of retired IAS leaves job, joins horticulture in kinnaur himachal

हिमाचल: सेवानिवृत आईएएस के बेटे ने नौकरी का मोह छोड़ा, बागवानी से नाता जोड़ा

Sun, 23 Jan 2022 01:15 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के युवा सिकंदर नेगी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। आईएचएम पुणे से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद सिकंदर नामी होटलों में सेवाएं दे चुके हैं। देश और विदेश में नौ साल तक नामी होटलों में नौकरी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Son of retired IAS leaves job, joins horticulture in kinnaur himachal
सिकंदर नेगी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई युवा कोरोना काल में नौकरी छोड़ नई तकनीक से बागवानी और कृषि क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं। अपने घरों से दूर रहकर प्रति माह लाखों रुपये का वेतन लेने वाले ऐसे युवा गांवों का रुख कर खेतों और बगीचों में पसीना बहाने की ठान चुके हैं। प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के युवा सिकंदर नेगी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। आईएचएम पुणे से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद सिकंदर नामी होटलों में सेवाएं दे चुके हैं। देश और विदेश में नौ साल तक नामी होटलों में नौकरी कर चुके हैं।

विज्ञापन


नेगी कोरोनाकाल में डेढ़ साल पहले अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ हिमाचल पहुंचे। रिटायर आईएएस अधिकारी के बेटे सिकंदर को जब पिता ने कहा कि नौकरी छोड़ो या फिर अपनी जमीन त्याग दो, तो पलभर में छोड़ दी और बगीचों का रुख किया। परिवार की जमीन किन्नौर के सांगला, सिरमौर जिला और करसोग में है। सेब के पुराने बगीचे हैं और कई पेड़ सूखने लगे हैं। जमीन का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए नए सिरे से ऐसे फलदार पौधों के बगीचे विकसित करने का निर्णय लिया, जिससे मेहनत कम हो और कमाई ज्यादा होती रहे। 

विज्ञापन

कीवी और अखरोट के बगीचे विकसित करेंगे

सिकंदर बताते हैं कि बागवानी विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने मन बनाया है कि वह अपनी जमीन में कीवी और अखरोट की पैदावार करेेंगे। इसके अलावा चूली की पैदावार भी करेंगे। चूली की पैदावार करके अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी नवीता नेगी और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। नवीता भी नामी होटलों की नौकरी छोड़कर आई हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed